जीत के बाद बोले कोहली, ढिलाई नहीं बरतेंगे, श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने उतरेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

पुणे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को आगाह करते हुए रविवार को कहा कि उनकी टीम श्रृंखला में आगे ढिलाई नहीं बरतेगी और रांची में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी।  भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘टेस्ट चैंपियनशिप पर गौर करने पर हर मैच महत्वपूर्ण बन गया है चाहे वह स्वदेश में हो या विदेश में। प्रारूप ऐसा ही है। इसलिए हम तीसरे टेस्ट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी किसी भी समय ढिलाई नहीं बरतेगा। हम तीसरे टेस्ट में भी जीत के लिये उतरेंगे और उम्मीद है कि 3-0 से श्रृंखला जीतेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने के पीछे के सीक्रेट का कप्तान कोहली ने किया खुलासा

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि भारत श्रृंखला जीतने का हकदार था। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें स्वदेश में हराना बेहद मुश्किल है और रिकार्ड इसका गवाह है। हम जानते हैं कि उप महाद्वीप में आपकी पहली पारी महत्वपूर्ण होती है। अच्छे स्कोर से आपकी संभावना बन जाती है।’’ डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘लेकिन जिस तरह से भारत ने बल्लेबाजी की विशेषकर विराट का दोहरा शतक। इसके लिये काफी मानसिक मजबूती चाहिए। दो दिन तक मैदान पर क्षेत्ररक्षण करने से आप थक सकते हो। विशेष दूसरे दिन शाम को बल्लेबाज मानसिक रूप से कमजोर थे। ’’ टेस्ट मैच में स्पिनर के बजाय अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतारने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘इस पिच के लिहाज से यह सही फैसला था। वर्नोन फिलैंडर और कैगिसो रबादा ने पहले कुछ दबाव बनाया लेकिन हमें एक और गेंदबाज की जरूरत थी जो दबाव बना सके। एक युवा तेज गेंदबाज (एनरिच नोर्जे) जो पदार्पण कर रहा हो उससे यह बहुत उम्मीद लगाना अनुचित है। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की।’’

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें