कोहली ने धोनी की फोटो ट्वीट करने पर कहा, सबक सीख लिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

धर्मशाला। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो डालने से सोशल मीडिया पर उनके अंतरराष्ट्रीय संन्यास से जुड़ी अटकलों के बाद उन्होंने सबक सीख लिया है कि चीजों को कितने गलत तरीके से लिया जा सकता है। गुरुवार को कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पूर्व कप्तान के सामने घुटने के बल सिर झुकाये बैठे दिखाई दिये थे। यह तस्वीर 2016 टी20 विश्व कप के मोहाली में हुए लीग मैच की थी जिसमें टीम ने आस्ट्रेलिया को हराया था। इसमें कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली थी लेकिन धोनी (नाबाद 18) के साथ विकेटों के बीच दौड़ ने सभी को हतप्रभ कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में करारी हार के बावजूद पाक के कप्तान बने रहेंगे सरफराज

कोहली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह मेरे लिये सबक था। मैं जिस तरह से सोचता हूं, पूरी दुनिया उस तरह से नहीं सोचती। सोशल मीडिया पर फोटो डालते वक्त मेरे दिमाग में यह बात नहीं आयी थी कि इसे संन्यास लेने के संबंध में ले लिया जायेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं क्या लिखा था। मुझे वह मैच आज भी याद है और हमेशा रहेगा। मैंने उस मैच के बारे में बात नहीं की थी, इसलिये मैंने सोचा कि एक पोस्ट डालूं। अब लोगों ने इसे अलग तरह से ले लिया जिसमें जरा भी सच्चाई नहीं थी। ’’ यूजर्स विराट के इस ट्वीट करने की वजह पूछने लगे थे और प्रशंसकों को लगा कि धोनी ने टीम को अपने संन्यास से जुड़ा कोई संकेत दिया होगा, जिसकी वजह से विराट ने ऐसा ट्वीट किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह