वेस्टइंडीज टी20 श्रृंखला के लिए कोहली ने मांगा विश्राम, अश्विन की वापसी की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 श्रृंखला से ‘विश्राम’ मांगा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई)  के सूत्रों ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि इस श्रृंखला के लिए 11 जुलाई को टीम की घोषणा हो सकती है। भारतीय टीम 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला का आखिरी टी20 मैच खेलेगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा को एकदिवसीय श्रृंखला से आराम देना टीम प्रबंधन का फैसला था।’’ 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली की फॉर्म को वापस लाने का सुनील गावस्कर ने दिया मूल मंत्र, जाने कैसी कर सकते हैं दमदार वापसी

पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 29 जुलाई से त्रिनिदाद के तरौबा में शुरू होगी और उसके बाद  एक और दो अगस्त को सेंट किट्स में मैच खेले जायेंगे।  श्रृंखला छह और सात अगस्त को फ्लोरिडा में लगातार दो मैचों के साथ संपन्न होगी। सूत्र ने कहा, ‘‘टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला अन्य सभी खिलाड़ी खेल रहे होंगे। कोहली ने खुद विश्राम मांगा है।  उन्होंने सूचित किया है कि वह वेस्टइंडीज दौरे के बाद सभी श्रृंखलाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’ समझा जाता है कि सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह