कोहली ने खुद छोड़ी क्रीज, रीप्ले से पता लगा नहीं थे आउट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

मैनचेस्टर। भारतीय कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में रविवार को यहां खुद ही क्रीज छोड़कर पवेलियन लौट गये जबकि बाद में रीप्ले से साफ हो गया कि उन्होंने ऐसा करके गलती की क्योंकि गेंद उनके बल्ले से लगकर नहीं गयी थी। कोहली तब 77 रन पर खेल रहे थे जब उन्हें लगा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बाउंसर उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर सरफराज अहमद के पास पहुंचा है। 

इसे भी पढ़ें: शानदार जीत के बाद रोहित और कुलदीप के मुरीद हुए कप्तान कोहली

कोहली को बाद में पता चला तो वह भारतीय पवेलियन में अपने बल्ले को झटककर देख रहे थे जिससे हल्की आवाज आ रही थी। संभवत: इसी आवाज से वह भ्रमित हो गये थे। बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनके बल्ले की इस कमी को देखा। अपनी इस पारी के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाले कोहली हालांकि 48वें ओवर में आउट हुए थे और इसलिए भारत को अधिक नुकसान नहीं हुआ। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal