अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे कोलकाता और हैदराबाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

हैदराबाद। आंद्रे रसेल के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद पिछले चार मैचों में हार झेलने वाला कोलकाता नाइटराइडर्स और अपने प्रदर्शन में निरंतरता के लिये जूझ रहा सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच में रविवार को जब आमने सामने होंगे तो उनका लक्ष्य अपने अभियान को पटरी पर लाना होगा।  इन दोनों टीमों के अभी आठ आठ अंक हैं लेकिन हैदराबाद ने एक मैच कम खेला है। हैदराबाद ने लगातार तीन मैच गंवाने के बाद पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स पर जीत दर्ज की। अब केकेआर भी इसी तरह से वापसी करने की कोशिश करेगा। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप के लिए स्टैंड बाई पर रखे गये नवदीप सैनी, ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू

केकेआर भी कुछ खिलाड़ियों पर काफी निर्भर है और इनमें सबसे अहम नाम रसेल का है जिन्होंने अब तक 220.46 की औसत से 377 रन बनाये हैं जिसमें 39 छक्के शामिल हैं। रसेल ने ऊपरी क्रम में आने की इच्छा जतायी है और संभावना है कि परिस्थितियों के अनुसार उन्हें इस मैच में चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है। नितीश राणा (286), रोबिन उथप्पा (220) और क्रिस लिन (213) ने भी कुछ योगदान दिया है। मैच में सुनील नारायण और वार्नर तथा रसेल और राशिद खान के बीच की जंग पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज