कोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु लौटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया। ‘फ्लाइट ट्रैकिंग’ वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई।

यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एअर लाइन इस विमान में तकनीकी खराबी की जांच कर रही है। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की