Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

By Ankit Jaiswal | May 17, 2026

कोलकाता डर्बी का सबसे बड़ा मुकाबला इस बार इंडियन सुपर लीग 2025-26 के खिताबी समीकरणों के बीच खेला गया, जहां मोहम्मडन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ हैं। इस परिणाम के बाद ईस्ट बंगाल फिलहाल बेहतर गोल अंतर के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया हैं और टीम लंबे समय बाद राष्ट्रीय लीग खिताब जीतने के बेहद करीब नजर आ रही है।

पहले हाफ में ईस्ट बंगाल के पास बढ़त बनाने के कई मौके आए, लेकिन टीम उन्हें गोल में बदल नहीं सकी। एंटोन सोजबर्ग का शॉट पोस्ट से टकरा गया, जबकि बिपिन सिंह आसान मौके पर भी गोल नहीं कर सके। इसके बाद सोजबर्ग भी एक और मौके को गंवा बैठे। दूसरी तरफ मोहम्मडन बागान की टीम लगातार दबाव बनाने की कोशिश करती रही, लेकिन ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति मजबूत नजर आई।

गौरतलब है कि मैच का असली रोमांच दूसरे हाफ में देखने को मिला। ईस्ट बंगाल के लिए यूसेफ एजेजारी ने शानदार होल्डअप खेल दिखाते हुए मिगुएल फिगुएरा को पास दिया, जिन्होंने एडमंड लालरिंदिका को गेंद पहुंचाई। एडमंड ने 85वें मिनट में शानदार गोल दागकर ईस्ट बंगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी।

गोल के बाद एडमंड लालरिंदिका का जश्न भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने ईस्ट बंगाल की जर्सी को कॉर्नर फ्लैग पर लगाकर मैदान में गाड़ दिया, जिसके बाद स्टेडियम में माहौल और गर्म हो गया।

हालांकि मोहम्मडन बागान ने हार नहीं मानी और आखिरी मिनटों में अनुभवी खिलाड़ियों ने टीम को वापसी दिलाई। 90वें मिनट में दिमित्री पेट्राटोस ने शानदार कॉर्नर दिया, जिस पर जेसन कमिंग्स ने बेहतरीन हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद इंजरी टाइम में मैच और ज्यादा रोमांचक हो गया। लिस्टन कोलासो ने शानदार रन बनाते हुए जेसन कमिंग्स को पास दिया, जिन्होंने जैमी मैकलारेन के लिए मौका बनाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद सीधे गोल में जाएगी, लेकिन ईस्ट बंगाल के गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने शानदार बचाव करते हुए टीम को हार से बचा लिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार मैच के अंतिम क्षणों में एडमंड लालरिंदिका को रेफरी से बहस करने पर दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि तब तक मुकाबला लगभग समाप्त हो चुका था और इसका नतीजे पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

इस ड्रा के बाद इंडियन सुपर लीग का खिताबी मुकाबला अंतिम दिन तक पहुंच गया हैं। फिलहाल ईस्ट बंगाल को बढ़त हासिल हैं, लेकिन मोहम्मडन बागान भी अभी दौड़ से बाहर नहीं हुआ हैं। फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि इस सीजन का खिताब अंतिम मुकाबले तक बेहद रोमांचक बना रहेगा।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत