By अंकित सिंह | Dec 15, 2022
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आज आगाज हुआ है। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का यह 28 वा संस्करण है। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, महेश भट्ट और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हुए। इस दौरना सौरव गांगुली भी मौजूद रहे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान अपने बयान में शाहरुख खान ने कहा कि दुनिया कुछ भी कर ले, लेकिन पॉजिटिव रहने वाले लोग सब के सब जिंदा हैं। अभिनेता शाहरुख खान का यह बयान ऐसे समया में आया है जब उनकी आगामी फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। अपने संबोधन में जाते-जाते शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान का भी प्रमोशन कर गए। इस दौरान शाहरुख ने कहा कि सोशल मीडिया अक्सर कुछ संकीर्णताओं से संचालित होता है, जो इसे विभाजनकारी और विनाशकारी बनाती हैं।
अधिकारी के मुताबिक, राज्य प्रायोजित महोत्सव के तहत कोलकाता में 10 स्थानों पर 42 देशों की कुल 183 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म महोत्सव 22 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान सत्यजीत रे पर एक प्रदर्शनी और टॉक शो के अलावा फिल्मों पर चर्चा और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। हृषिकेश मुखर्जी निर्देशित अभिमान (1973), जिसमें अमिताभ और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इस महोत्सव में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म होगी।