By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में शनिवार शामचमड़े के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन माहेर अली लेन पर चमड़े के कारखाने के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत में शाम करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है या नहीं।