कोलकाता आग हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह-राशि की दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार शाम आग लगने से नौ लोगों की मौत होने पर मंगलवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए अनुग्रह राशि जारी किए जाने को मंजूरी दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कोलकाता में आग की घटना से हुए जान एवं माल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर अनुग्रह-राशि की भी मंजूरी दी है।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools