कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ के लिए तारीख को अंतिम रूप दे रही है CBI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

कोलकाता। सीबीआई उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार अपने शिलांग स्थित कार्यालय में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिये तारीख को अंतिम रूप दे रही है। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘उस तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसपर हम उनसे पूछताछ करने जा रहे हैं। यह इस सप्ताहांत में हो सकता है।’ केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार ऐसा समझा जाता है कि कुमार ने उसके अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सप्ताहांत में सीबीआई के शिलांग कार्यालय में पूछताछ के लिये अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। 

शीर्ष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की अवमानना याचिका पर कुमार को नोटिस जारी किया था। एजेंसी ने यह याचिका तब दायर की थी जब उसकी टीम को कुमार के आवास में घुसने से रोका गया। सीबीआई की टीम करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी से पूछताछ करने के लिये इस सप्ताह की शुरुआत में उनके घर गई थी। न्यायालय ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह शिलांग में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिये उपस्थित हों। साथ ही साफ कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?