कोलकाता ने दर्ज की सीज़न की पहली जीत, शुभमन गिल-मोर्गन का धमाका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

अबुधाबी। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 142 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने 25 रन देकर डेविड वार्नर का बेशकीमती विकेट चटकाया। जवाब में केकेआर ने दो ओवर बाकी रहते तीन विकेट खोकर 145 रन बनाये। गिल और इयोन मोर्गन ने चौथे विकेट के लिये 92 रन की अटूट साझेदारी की। गिल 62 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मोर्गन ने 29 गेंद में 42 रन बनाये जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इससे पहले केकेआर की शुरूआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में सुनील नारायण (0) को खलील अहमद ने वार्नर के हाथों लपकवाया। वहीं नीतिश राणा (26) पांचवें और कप्तान दिनेश कार्तिक (0) सातवें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद मोर्गन और गिल ने पारी संभाली और टीम को जीत तक ले गए। इससे पहले सनराइजर्स के लिये बल्लेबाजी में तीसरे नंबर पर फार्म में लौटे मनीष पांडे ने 38 गेंद में 51 रन बनाये जबकि रिधिमान साहा ने 31 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। दोनों ने टीम को शुरूआती झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन डैथ ओवरों में विकेट गंवा बैठे। सनराइजर्स के बल्लेबाज आखिरी ओवरों में आतिशी प्रदर्शन नहीं कर पाये। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से रास्ते हुए बंद, Sonauli बॉर्डर से वापस लौटे भारतीय पर्यटक

Tibet में भीषण बाढ़ के बाद China ने जारी किया Level-IV Alert, President Xi Jinping ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Nepal Flood में 469 लोगों की मौत, 977 लापता लोगों के लिए राहत अभियान जारी

मुंह लटका कर वापस लौटे CIA चीफ, न्यूक्लियर टॉक फेल, अब क्या करेंगे पुतिन?