Kolkata rape-murder case: AIIMS ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की, दो सप्ताह तक OPD रही है प्रभावित

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर एम्स समेत प्रमुख अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर रहे, जिससे दो सप्ताह तक वैकल्पिक सेवाएं बाधित रहीं। इससे पहले, एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश भर में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और संस्थानों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश के माध्यम से एक केंद्रीय कानून बनाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape-murder:दिल्ली में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़क पर चलाएंगे OPD

कोलकाता के एक अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के 10वें दिन बुधवार को दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों के कारण शहर के कई सरकारी अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं निलंबित हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जीटीबी, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों ने मौन प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध करते हुए अलग-अलग बयान जारी किए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Ramesh Chennithala को जवाब, Drug Seizure के भारी-भरकम आंकड़ों से विपक्ष को घेरा

Bishkek में SCO Summit के दौरान S Jaishankar की बड़ी कूटनीति, China और Russia के साथ हुई अहम बैठक

एसएसबी नेपाल और भूटान सीमा पर स्थानीय लोगों से जुड़े: गृह सचिव

SCO Summit: Bishkek Declaration और PM Modi का Strategic Vision, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार