Kolkata rape-murder case: BJP का कांग्रेस पर वार, पूछा- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोलकाता जाएंगे क्या?

By अंकित सिंह | Aug 17, 2024

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बर्बरतापूर्वक बलात्कार किए जाने के बाद पूरा देश हिल गया है। पूरे देश में चिकित्सा जगत जांच में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर है। पूरे मामले को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। इन सबके बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछना चाहता हूं कि आप घोटालेबाजों को बचाने के लिए तो बेंगलुरु चले गए, लेकिन आप कोलकाता जाएंगे क्या?   

इसे भी पढ़ें: Kolkata murder case: केंद्र सरकार ने डॉक्टरों से की काम पर लौटने की अपील, सुरक्षा का दिया आश्वासन

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत सरकार का एकमात्र एजेंडा ‘‘सच को चुप करना, बलात्कारियों को बचाना और किसी भी कीमत पर सबूत नष्ट करना’’ है। उन्होंने कहा कि यह दोषियों को बचाने की ‘‘सबसे भयावह एवं संस्थागत लीपापोती’’ है। पूनावाला ने पत्रकारों से कहा कि न्याय के लिए आवाज उठाने पर 43 चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया, जिनमें से कुछ का तबादला दूरदराज के इलाकों में किया गया है जबकि पुलिस ने नागरिकों और पत्रकारों को न्याय के उनके धर्मयुद्ध के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रमुख खबरें

एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी: प्रो. संजय द्विवेदी

Asian Games 2026 पदक विजेताओं को World Boxing Championships 2027 में सीधी एंट्री देगी BFI

China बिना सैन्य हमले के ताइवान को बांटना चाहता है, NSC Advisor Alex Huang की चेतावनी

मेटा केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता के रूप में निभानी होगी जवाबदेही: सरकारी सूत्र