Kolkata rape-murder:दिल्ली में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़क पर चलाएंगे OPD

By अंकित सिंह | Aug 19, 2024

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून की मांग को लेकर चल रही डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल के बीच एम्स और दिल्ली स्थित अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 19 अगस्त से स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष सड़क पर ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) सेवाएं मुफ्त में देने की घोषणा की है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि जब तक उन्हें केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन नहीं दिया जाता है, तब तक निर्माण सदन (स्वास्थ्य मंत्रालय) में मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: Kolkata Case पर राजनीति कर रही भाजपा, गलत तरीके से मुद्दा उठा रही है: Kamal Nath

इस बीच, कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले की पीड़िता के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए देशव्यापी हड़ताल जारी है। पश्चिम बंगाल पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने वाली सीबीआई ने 18 अगस्त को आरोपी संजय रॉय का मनोविज्ञान परीक्षण किया। परीक्षण सीबीआई की केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के पांच विशेषज्ञों की एक टीम की मदद से आयोजित किया गया था। इसके अलावा, प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जहां घटना हुई थी, के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की।

प्रमुख खबरें

कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई

ब्रिटेन के पूर्व पीएम केअर स्टार्मर ने लंदन से सांसद पद छोड़ने का किया एलान

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर