Kolkata Rape Case: बंगाल में BJP की फैक्ट फाइंडिंग टीम, ममता सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jun 30, 2025

कोलकाता के लॉ कॉलेज के बाहर भाजपा और वामपंथी समर्थकों के बीच जबरदस्त झड़प हुई, जहां 25 जून को एक छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में बलात्कार किया गया था। भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल आज सुबह शहर पहुंचा और कॉलेज का दौरा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर के बाहर ही रोक दिया। टीम के सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी और सांसद विप्लव कुमार देब और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बाद भी राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के इतने मामले हैं जहां एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही है... हमने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने हमें अब तक की जांच और गिरफ्तारियों के बारे में बताया। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही सजा दी जाएगी। जिस व्यक्ति पर 2013 से चार मामले दर्ज हैं, उसे चार बार गिरफ्तार किया गया है और वह टीएमसी छात्र विंग का सदस्य रहा है, ऐसे व्यक्ति को लॉ कॉलेज में कैसे प्रवेश दिया गया? उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल आ रहा हूँ। महिलाएँ असुरक्षित हैं, आम आदमी असुरक्षित है, गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है, और शासन व्यवस्था विफल है। हमने पुलिस कमिश्नर से भी कहा है कि कम से कम महिलाओं की शिकायत दर्ज की जाए और जांच की जाए।

राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि भाजपा की इस तथ्यान्वेषी समिति के गठन के पीछे एक निश्चित कारण था। सरकार, पुलिस और जांच एजेंसियों की विफलताएं और कमियां स्पष्ट रूप से सभी अपराधों में सत्तारूढ़ पार्टी की संलिप्तता की ओर इशारा करती हैं। मुख्य आरोपी का टीएमसी से संबंध है, वह हिस्ट्रीशीटर है और उसे पहले भी चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। हमने पुलिस कमिश्नर से बात की... हम पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने की कोशिश करेंगे। हमारे पास जो जानकारी है उसके अनुसार उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और पुलिस ने उन्हें कहीं छिपा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata Law College Case: बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त, कानून मंत्री ने ममता सरकार पर साधा निशाना

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि ममता बनर्जी को एक महिला और एक मुख्यमंत्री के तौर पर शर्म आनी चाहिए कि दूसरी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मामले की जांच करने आया था। वह खुद भी यह काम कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया... क्या वह इस तथ्य का सामना कर सकती हैं कि वह महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं? एक अपराधी को लॉ कॉलेज में नियुक्त किया गया। किसी को भी नौकरी पर रखने से पहले उसका आपराधिक सत्यापन किया जाता है। उसकी पृष्ठभूमि के बावजूद उसे यह नौकरी क्यों दी गई?

प्रमुख खबरें

Party Snacks का टेंशन खत्म! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-Style Hung Curd कबाब, सब पूछेंगे Recipe

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।