Kolkata rape case: अब भी हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार नहीं है डॉक्टर, Mamata Banerjee से फिर मिलने की मांग

By रितिका कमठान | Sep 18, 2024

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कोलकाता के लिए नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति किए जाने और स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को हटाए जाने के बाद भी अभी जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। इन दोनों कदमों को जूनियर डॉक्टरों ने आंशिक जीत बताया है। वहीं डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फिर मुलाकात करनी है।

इस बैठक में अन्य मांगों पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव मनोज पंत को एक और ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री के साथ एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाने के अलावा डॉक्टरों ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को भी हटाने की मांग की थी। डॉक्टरों ने दावा किया कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने निगम को हटाने का आश्वासन दिया था।

डॉक्टरों ने कहा कि वे अस्पतालों के अंदर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए घोषित उपायों पर चर्चा करना चाहते हैं। वे यह भी जानना चाहते हैं कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वादा किए गए 100 करोड़ रुपये को कैसे खर्च करने की योजना बना रही है।

प्रमुख खबरें

East Delhi में फटे नोट के विवाद में पिटाई के बाद Delivery Boy समीर हुसैन ने की खुदकुशी

Uttarakhand Board में दिव्यांग छात्रों को राहत, पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान