Kolkata rape-murder case: आरोपी संजय रॉय को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By अंकित सिंह | Aug 23, 2024

कोलकाता में बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अदालत का यह फैसला इस जघन्य अपराध के सिलसिले में उसकी गिरफ्तारी के बाद आया है। 10 अगस्त को, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल से 31 वर्षीय डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद होने के लगभग 24 घंटे बाद, बलात्कार और हत्या के आरोप में 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय को नहीं है अपने किए पर पछतावा, करतूतें जानकर अधिकारी भी हैरान

कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शहर के सरकारी आर.जी. कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म एवं हत्या मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष और चार अन्य चिकित्सकों की ‘पॉलीग्राफ’ जांच कराने की अनुमति बृहस्पतिवार को दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने घोष और नौ अगस्त को घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद रहे चार अन्य कनिष्ठ चिकित्सकों को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया ताकि उनकी ‘पॉलीग्राफ’ जांच कराने की अनुमति मांगी जा सके। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया