By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का अगला संस्करण जनवरी में कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह तीन-दिवसीय सम्मेलन सात जनवरी से शुरू होगा और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘सम्मेलन में ‘युवा प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन भी होगा। इस आयोजन में दुनियाभर से भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य, युवा प्रवासी नेता, उद्यमी, पेशेवर, शिक्षाविद, नवोन्मेषक और अन्य हितधारक भाग लेंगे।