Koo ऐप हुआ मशहूर,खेल से लेकर राजनीतिक जगत की हस्तियों ने की एंट्री

By निधि अविनाश | Feb 11, 2021

आज जिस एक ऐप के बारे में हर कोई ट्विटर पर बात कर रहा है, वह है ट्विटर का भारतीय वर्जन कू ऐप (Koo App)। #BanTwitter के साथ भारत की हिंदू दक्षिणपंथियों ने ट्विटर के खिलाफ अपना पक्ष रखा है और इसी का भारतीय वर्जन कू ऐप को डाउनलोड करने का बढ़ावा दिया है। जानकारी के मुताबिक, 10 महीने पुराना ऐप कू अब 3 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुका है। बता दें कि यह ऐप दिसंबर, 2020 के बाद 10X की वृद्धि दर्ज कर चुका है। कू ऐप के सह-संस्थापक कोम्या राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका है और यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, मराठी, तमिल, गुजराती, बंगाली और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: भारत में यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 11 प्रतिशत बढ़ी: ऑटो इंडस्ट्री SIAM

एक खबर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कू ऐप के पास इस वक्त 1 मिलियन से अधिक यूजर्स जुड़ गए है, इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि कू ऐप की तेजी से वृद्धि मंत्रियों, अभिनेताओं, खेल सितारों के इस मंच पर शामिल होने पर निर्भर करेगी। इस दौरान कू ऐप में मंत्री, गायक, एथलीट और अभिनेता शामिल हैं, साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रालयों के सार्वजनिक सूचना हैंडल भी शामिल हैं। इन हस्तियों की सूची में वर्तमान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रविशंकर प्रसाद, प्रख्यात ग़ज़ल व्यक्तित्व के गायक जसविंदर सिंह, लेखक अमीश त्रिपाठी, प्रसिद्ध स्तंभकार सुहेल सेठ, फ्रीस्टाइल पहलवान पवन कुमार, पूर्व भारतीय राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों जवागललाल, श्रीनाथ और अनिल कुंबले, बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा, आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जैसे हस्तियों के नाम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक