Kota के JK Lon Hospital में ईसीजी तकनीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में 38 वर्षीय ईसीजी तकनीशियन ने शुक्रवार अपराह्न के आसपास अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटा की महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित तकनीशियन के घर से एक नोट मिला, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों पर उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और उसका करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

नोट के मुताबिक, उसे अस्पताल में लगातार 13 दिन तक काम करने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सतीश कुमार चंडासी (मृतक) ने नोट में अस्पताल और नर्सिंग अधीक्षकों के नाम लिए हैं। वह सरकारी न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से संबद्ध जेके लोन अस्पताल में ईसीजी तकनीशियन के पद पर तैनात था।

चंडासी के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया और नोट में नामित लोगों को बर्खास्त करने और उन्हें जेल भेजने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया। रेलवे कॉलोनी थाने के उपनिरीक्षक सत्यनारायण ने घटनास्थल से नोट मिलने की पुष्टि की है, जिसे मामले की जांच से जुड़े दस्तावेजों में शामिल कर लिया गया है। नोट की फॉरेंसिक और कानूनी जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Bihar में Ganga नदी पर बने छह लेन पुल का नाम होगा Nitish Setu, Samrat Choudhary ने किया एलान

मतदाता सूची शुद्धीकरण के लिए Yogi Adityanath का निर्देश, 19 नवंबर से BJP शुरू करेगी अभियान

PNB से 63.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, CBI ने दर्ज की FIR

Bihar Police ने Cyber Prahar अभियान के तहत 1.09 लाख Mule Accounts पकड़े