कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर घटाई, पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

मुंबई। आवास ऋण बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने बृहस्पतिवार को अपनी आवास ऋण दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। बैंक अब 6.50 प्रतिशत की दर पर आवास ऋण उपलब्ध कराएगा। बैंक के उपभोक्ता संपत्ति के अध्यक्ष अंबुज चांदना ने एक संवाददाताओं से फोन पर बातचीत में कहा कि प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी आवास ऋण श्रेणी में यह पिछले एक दशक से अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है। उन्होंने बताया कि 6.50 प्रतिशत की दर पर आवास ऋण त्योहारों के दौरान की पेशकश है और केवल दो महीने के लिए 8 नवंबर तक उपलब्ध होगी। साथ ही इस घटी दर पर ऋण वेतनभोगी वर्ग से आने वाले उच्चतम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को दिया जाएगा। अंबुज चांदना ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण आवास ऋण की मांग घर खरीदने में अधिक रुचि के कारण आ रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता