Kotak Mahindra Bank स्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4,100 करोड़ रुपये के ऋण कारोबार को खरीदेगा

By Prabhasakshi News Desk | Oct 19, 2024

मुंबई । निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने विदेशी स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के 4,100 करोड़ रुपये के व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो को खरीदने की घोषणा की। हालांकि बैंक ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। एक बयान के मुताबिक, कोटक महिंद्रा बैंक इस सौदे के तहत विदेशी ऋणदाता के मानक अग्रिम के रूप में वर्गीकृत व्यक्तिगत ऋणों को खरीदेगा। यह सौदा तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। कोटक महिंद्रा बैंक ने इसे उच्च-गुणवत्ता वाले कर्जों का बहीखाता बताते हुए कहा कि यह सौदा बड़ा पैमाना हासिल करने और ग्राहक-केंद्रित वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने की उसकी रणनीति के अनुरूप है और इससे खुदरा परिसंपत्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

बैंक अपने जोखिम प्रबंधन और प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण पर विकास को स्थायी रूप से आगे बढ़ाने में सक्षम होगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के संपत्ति एवं खुदरा बैंकिंग प्रमुख आदित्य मंडलोई ने कहा कि ऋण पोर्टफोलियो बेचने का निर्णय धन, समृद्ध और लघु एवं मध्यम उद्यम खंड में वृद्धि को गति देने के फोकस के अनुरूप है। मंडलोई ने भारत को स्टैंडर्ड चार्टर्ड के लिए प्रमुख बाजार बताते हुए कहा, संपत्ति एवं खुदरा बैंकिंग और कॉरपोरेट एवं निवेश बैंकिंग इसकी आधारशिला हैं और हम भारत में निवेश करना और बढ़ना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu कांग्रेस चीफ पर IT Raid, स्टालिन का BJP पर हमला- हार के डर से कर रही अत्याचार

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips