World Billiards Final: Sourav Kothari ने दिग्गज Pankaj Advani को हराया, लगातार दूसरी बार जीता खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2026

 भारत के सौरव कोठारी ने यहां एकतरफा फाइनल में हमवतन पंकज आडवाणी को हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा। कोलकाता के खिलाड़ी ने तीन घंटे तक चले फाइनल में 19 बार के चैंपियन आडवाणी को 1133-477 से हराया। कोठारी ने लगातार अच्छे ब्रेक बनाए। उन्होंने 485, 121, 90, 241 और 155 के ब्रेक बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित की। कोठारी ने फाइनल के बाद अपनी जीत को अपने पिताजी मनोज कोठारी को समर्पित किया जिनका इस साल के शुरू में निधन हो गया था।

आडवाणी ने शुरू में 141 का ब्रेक बनाया लेकिन कोठारी ने 485 के साथ उसका करारा जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने 121 और 90 के ब्रेक बनाकर आडवाणी को मुकाबले से बाहर कर दिया। आडवाणी जब 224-700 से पीछे चल रहे थे तब उन्होंने 64 का ब्रेक बनाया। कोठारी ने उनकी गलती का फायदा उठाकर 241 का ब्रेक बनाया और 941-288 से बढ़त हासिल करनी। आडवाणी ने इसके बाद 119 का ब्रेक बनाया लेकिन कोठारी ने 155 का ब्रेक हासिल करके अपनी आसान जीत सुनिश्चित की।

प्रमुख खबरें

IAF का नया धमाल, 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी, भारत खरीदेगा 60 मिलिट्री प्लेन

SEBI के नियमों की अनदेखी पर भी CPSE के नहीं कटे अंक, कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आजादी का जश्न मना रहे बलूचों पर पाकिस्तान ने की Air Strike, जवाब में Baloch Liberation Army ने Pakistan Army के छक्के छुड़ाए

Karnataka bandh: Cauvery water विवाद पर मांड्या में प्रदर्शन, बड़े शहरों में जनजीवन सामान्य