कोविंद ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

अश्गाबात। भारत और तुर्कमेनिस्तान ने आपदा प्रबंधन और वित्तीयआसूचना सहित सहयोग के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने तुर्कमेनिस्तान के अपने समकक्ष सेर्डर बर्दीमुहामेदोव से मुलाकात की और शनिवार को यहां द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। तीन दिवसीय यात्रा पर आये राष्ट्रपति कोविद को शुक्रवार को यहां औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान वह संसाधन संपन्न मध्य एशियाई देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। भारत के राष्ट्रपति की स्वतंत्र तुर्कमेनिस्तान की यह पहली यात्रा है जो तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति बर्दीमुहामेदोव के पद संभालने के कुछ दिनों बाद हुई है।

बुधवार को विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा था, ‘‘राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा न सिर्फ तुर्कमेनिस्तान के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध के महत्व की पुन:पुष्टि करेगी, बल्कि हमारे विस्तारित पड़ोस की अवधारणा और भारत-मध्य एशिया साझेदारी के संदर्भ को भी प्रदर्शित करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू किया

तुर्कमेनिस्तान के पास प्राकृतिक गैस का बहुत बड़ा भंडार है। वर्मा ने कहा, ‘‘तुर्कमेनिस्तान रणनीतिक रूप से मध्य एशिया में स्थित है और ‘कनेक्टिविटी’ एक ऐसी चीज है जिस पर हमें लगता है कि तुर्कमेनिस्तान के साथ साझेदारी के फायदे मिलेंगे। हमने तुर्कमेनिस्तान सहित मध्य एशियाई देशों को एक अरब डॉलर के ऋण की पेशकश की है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार