कोझिकोड विमान हादसे में जख्मी 74 यात्री अभी तक अस्पताल से हो चुके हैं डिस्चार्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2020

नयी दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार को कहा कि कोझिकोड विमान हादसे में घायल हुए लोगों में से 74 को ‘‘पूरी तरह ठीक होने’’ के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि बी 737 विमान हादसे में घायल 149 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 23 को छुट्टी मिल गई है। गत शुक्रवार की रात दुबई से कोझिकोड पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ‘टेबलटॉप रनवे’ पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें दो पायलटों सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। विमान दो हिस्सों में बंट गया था और इसका एक हिस्सा 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था। इसमें चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोग सवार थे। 

इसे भी देखें: Kozhikode में रनवे से फिसला विमान, दोनों पायलटों समेत 15 लोगों की दर्दनाक मौत 

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता