केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष बोले, कांग्रेस में ‘अतिथि कलाकार’ हैं थरूरकांग्रेस : के. सुरेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस में तत्काल सांगठनिक बदलाव की मांग करते हुए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल पार्टी सांसद शशि थरूर केरल के कुछ नेताओं के निशाने पर आ गये हैं और एक वरिष्ठ लोकसभा सदस्य ने उन्हें पार्टी में ‘अतिथि कलाकार’ की संज्ञा दे डाली है। थरूर पर निशाना साधते हुए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी में सभी को उसकी नीतियों और कार्यक्रमों के अनुसार काम करना चाहिए। सुरेश के बयान से प्रदेश कांग्रेस इकाई में उथल-पुथल मच गयी है और कई वरिष्ठ नेताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि यह ‘थरूर को कमजोर करने की कोशिश’ है। मावेलीकारा से लोकसभा सदस्य सुरेश ने कहा, ‘‘शशि थरूर निश्चित रूप से नेता नहीं हैं। वह अतिथि कलाकार के तौर पर कांग्रेस में आए थे। वह अब भी अतिथि कलाकार के रूप में पार्टी में बने हुए हैं।’’ सुरेश ने कहा कि थरूर ‘वैश्विक नागरिक’ हो सकते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कोई भी निर्णय ले सकते हैं या अपनी इच्छा से कुछ भी कह सकते हैं। सुरेश ने एक सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतत: उन्हें पार्टी के हिसाब से चलना होगा।’’ सुरेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पार्टी विधायक पी टी थॉमस ने कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने स्पष्ट कहा है कि केरल में कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रीय राजनीति में ए के एंटनी द्वारा अपनाये गये रुख के साथ है। थॉमस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हालांकि इसकी आड़ में थरूर को कमजोर करने का कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। 

प्रमुख खबरें

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार