क्रेमलिन ने पुतिन से मुलाकात की ट्रंप की इच्छा का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025

रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की इच्छा का स्वागत किया है। रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संकेत दिया कि वार्ता के प्रस्तावों के पीछे रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के प्रयास हैं। ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी संभावित मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमें उस युद्ध को खत्म करना होगा।’’

ट्रंप ने यूक्रेन युद्धमें अमेरिकी सहायता की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पुतिन यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए ‘‘बहुत ही चतुर’’ रणनीति अपनाई और ऐतिहासिक संघर्षों में रूस के सैन्य रिकॉर्ड की प्रशंसा की है।

पुतिन पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा युद्ध अपराधों का आरोप लगाया गया है। पेसकोव ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि (बाइडन) प्रशासन ट्रंप और उनकी टीम के लिए द्विपक्षीय संबंधों में यथासंभव कठिन विरासत छोड़ने की कोशिश करेगा।

प्रमुख खबरें

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर