Krishi Kumbh 2.0 । नई दिल्ली में होगा कर्टेन रेजर इवेंट, लखनऊ में होगा मुख्य समारोह

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 30, 2023

लखनऊ। वर्ष 2018 में कृषि कुंभ के आयोजन के लिए देश भर में सराहे गए उत्तर प्रदेश में कृषि कुंभ 2.0 को वैश्विक समारोह बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को इसकी समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि कुंभ 2.0 में प्रदेश के प्रत्येक जनपद के साथ-साथ देश के हर राज्य की भागीदारी कराई जानी चाहिए। हर राज्य में कृषि क्षेत्र में हो रहे बेस्ट प्रैक्टिस को यहां प्रदर्शित किया जाए, इससे हमारे किसान तकनीकी दृष्टि से और संपन्न हो सकेंगे। यह आयोजन बीज से बाजार तक और दुनिया भर में कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक से लेकर नवाचार तक की जानकारी देने वाला होगा। आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में संभावित है।

इसे भी पढ़ें: Ayushman Bharat Digital Mission में यूपी की ऊंची छलांग, कई श्रेणियों में देश में नंबर वन

सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में होगा, जबकि इससे पूर्व नई दिल्ली में कर्टेन रेजर इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। कृषि कुंभ के विभिन्न आयामों के संबंध में विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के दौरान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों, श्री अन्न के प्रोत्साहन, एफपीओ आधारित व्यवसाय, खेती की लागत को कम करने, पराली प्रबन्धन के साथ-साथ $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाले राज्य में कृषि सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा कराई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा कृषि प्रदर्शनी, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, ड्रोन के उपयोग, औद्यानिक क्षेत्र की उपलब्धियों, गोवंश संरक्षण, रेशम उद्योग की प्रगति, एग्रो फॉरेस्ट्री, फूलों की खेती, कृषि उद्यमिता, कृषि विविधीकरण, एग्री स्टार्टअप, डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे विषयों पर चर्चा-विमर्श, विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रदर्शनियां आदि आयोजित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: SC-ST छात्रों को Yogi Government ने दिया तोहफा, इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

श्रीअन्न की विशिष्टताओं से परिचय कराएगी विशेष कार्यशाला

बाजार, ज्वार, मडुआ, सांवा, कोदो, काकुन, कुटकी, चेना, कुट्टू और रामदाना जैसे स्वाद और पोषण युक्त श्रीअन्न की विशिष्टताओं से परिचय कराने को अक्टूबर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों/पकवानों का प्रदर्शन किया जाएगा। मिलेट्स पर कार्य करने वाले एफपीओ, उद्यमियों, कृषकों का सम्मानित किया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रस्तावित मिलेट्स की इस खास कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ होटल एशोसिएशन/शेफ, स्कूली बच्चों, एफपीओ आदि को भी आमंत्रित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद