क्या कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है?

By आकांक्षा तिवारी | Jul 19, 2019

अकसर ही हम बॉलीवुड में दो एक्ट्रेसेस के बीच चल रही कैट फ़ाइट के बारे में सुनते और पढ़ते रहते हैं।  पर बहुत कम ऐसा होता है कि जब किसी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच की चल रही फ़ाइट के बारे में बात हो। वैसे, इन दिनों कुछ अनबन की ख़बरें अभिनेत्री कृति सेनन और एक्टर कार्तिक आर्यन के बीच भी आ रही हैं। 

ये दोनों फ़िल्म लुका छिपी में साथ नज़र आये थे। फ़िल्म में इनके बीच ग़ज़ब की केमेस्ट्री भी देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने काफ़ी सराहा भी। इन दोनों ने अपनी अदाकारी से बड़े पर्दे पर भी ही लोगों का दिल जीत लिया हो, पर असल ज़िंदगी में इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। कहा जा रहा है फ़िल्म की सफ़लता का सारा क्रेडिट कार्तिक आर्यन को दे दिया गया है, जिस वजह से कृति और कार्तिक के बीच मनमुटाव पैदा हो गया। 

वहीं जब कार्तिक आर्यन से इस पर बात की गई, तो उन्होंने सभी चीज़ों को नकारते हुए इसे मात्र अफ़वाह बताया। इसके बाद इस पर कृति की राय जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा कि उनके और कार्तिक के बीच मज़ाक-मस्ती चलती रहती है। इसके साथ ही कृति ने ये भी कहा कि इस पर उन्हें किसी तरह की सफ़ाई देने की ज़रूरत नहीं है। अफ़वाहें कहीं से भी किसी भी तरीके आ जाती हैं, इसलिये उन्हें अफ़वाह कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या दीपिका और रणबीर कपूर अनुराग बसु की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे?

इसके साथ ही कृति ने ये भी कहा कि इस अफ़वाह को सुनने के बाद उनका पहला रिएक्शन था 'ये क्या है? ये कहां से आया है?' एक्ट्रेस का कहना है कि वो एक-दूसरे के साथ अब भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे। कृति का कहना है कि वो लोग अब भी बात करते हैं। बस दोनों अपनी-अपनी ज़िंदगी में थोड़े बिज़ी चल रहे हैं। अब दोनों को साथ में उतना समय नहीं मिलता जितना पहले मिलता था। हांलाकि, कभी-कभी इंस्टा स्टोरी पर कमेंट में बात कर लेते हैं। 

इसके साथ ही कृति ने ये भी कहा कि अगर मौका मिला, तो कार्तिक के साथ दोबारा काम ज़रूर करना चाहेंगी। कृति जल्द ही रोहित जुगराज की 'अर्जुन पटियाला' में दिखाई देंगी।

- आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में