क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मैच सस्पेंड

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भारत जीत चुकी है जबकि तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला जारी है। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं जिसके बाद आज होने वाला T20 सीरीज का दूसरा मैच सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहला मैच भारत से जीता था। फिलहाल दोनों टीमों को आइसोलेशन में रखा गया है। आपको बता दें कि आज भारत श्रृंखला जीतने के इरादे से मैदान में उतरता। पहला मुकाबला भारत ने आसानी से जीता था जिसमें भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी। इसी मुकाबले में सूर्य कुमार यादव और संजू सैमसन में भी निर्भिक बल्लेबाजी की थी जिसकी बदौलत भारत एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा था। आपको बता दें कि रेगुलर भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी में कुछ खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए भेजा गया था। हालांकि पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इससे 18 से जुलाई किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार