Telangana Politics: पुलिस गुंडों को KCR के घर पहुँचा रही, हिरासत में लिए गए KTR के Congress पर तीखे प्रहार

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2026

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के आवास की ओर जाने में मदद कर रही थी। KTR ने आरोप लगाया कि जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को KCR के आवास की ओर जाने दिया जा रहा था, वहीं BRS नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही थी। KTR ने कहा, "पुलिस उन कांग्रेस के गुंडों और उपद्रवियों की मदद कर रही है जिन्हें शहर से बाहर निकाला गया था, और उन्हें KCR के आवास तक पहुँचा रही है। उन्होंने कहा, लेकिन जब मैं अपने घर जाने की कोशिश करता हूँ, तो मुझे हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रोका जा रहा है।" KTR ने आगे आरोप लगाया कि पुलिस बैरिकेड लगाकर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाजाही में मदद करके "KCR के घर पर हमले का रास्ता बना रही है।

इसे भी पढ़ें: Telangana Politics में बढ़ा उबाल, KCR के घर पर Congress का हल्लाबोल, Speaker अपमान का मामला

उन्होंने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों को KCR के घर तक पहुँचने दिया जा रहा है। यहाँ तक कि पड़ोसी जिलों से लाए गए लोगों के बड़े समूहों को भी उनके घर की ओर जाने दिया जा रहा है, जबकि हमारी पार्टी के नेताओं को रोका जा रहा है।" KTR ने पूछा, "यह कैसा न्याय है?" उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर KCR के घर पर कोई अप्रिय घटना होती है, तो सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। KTR ने कहा, "अगर KCR के साथ कुछ भी होता है, तो सरकार और पूरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।" इससे पहले दिन में, पार्टी प्रमुख K चंद्रशेखर राव के समर्थन में प्रस्तावित दौरे को लेकर बढ़े तनाव के बीच, जब पुलिस ने हकीमपेट के पास KT रामा राव, वरिष्ठ नेता T हरीश राव और पार्टी के अन्य विधायकों की गाड़ियों को रोक दिया, तो वे पैदल ही एर्रावेली की ओर निकल पड़े।

इसे भी पढ़ें: BRS MLCs की गिरफ्तारी का Congress ने किया स्वागत, Motha Rohit बोले- Dalit Speaker का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

बोल्लाराम चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिस ने BRS विधायकों को एर्रावेल्ली की ओर जाने से रोक दिया, जहाँ KCR मौजूद हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद, KTR, हरीश राव और BRS के अन्य विधायक पैदल ही एर्रावेल्ली की ओर बढ़ने लगे। BRS का आरोप है कि पुलिस उसके उन विधायकों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी जो KCR की "सुरक्षा" के लिए एर्रावेल्ली जा रहे थे, जबकि उसी इलाके की ओर जा रहे कांग्रेस नेताओं को बिना रोक-टोक जाने दिया जा रहा था। तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सैफबाद पुलिस ने टाटा मधु को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टाटा मधु को आज सुबह 7 बजे गिरफ्तार किया गया। 

प्रमुख खबरें

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय