ICJ के फैसले पर बोले हरीश साल्वे, वकील के तौर पर संतुष्ट हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

लंदन। कुलभूषण जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने वाले वकील हरीश साल्वे ने बुधवार को कहा कि वह आईएसीजे के फैसले से बेहद प्रसन्न हैं। यह फैसला जाधव की फांसी की सजा की तामील पर रोक लगाएगा और भारतीय नागरिक के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए साल्वे ने कहा किफैसले में कहा गया है कि जाधव को सुनाई गयी सजा पर प्रभावी तरीके से फिर से विचार करना चाहिए। इसके अनुसार उसे राजनयिक पहुंच मुहैया कराई जानी चाहिए । पाकिस्तान ने विएना समझौते का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि एक वकील के तौर पर मैं संतुष्ट हूं। फैसले से मुझे राहत महसूस हुई है...अदालत ने कहा कि फांसी देने का तो प्रश्न ही नहीं है...इसलिए मैं बहुत प्रसन्न हूं। साल्वे ने कहा कि भारत के लिए अगला कदम यह सुनिश्चित करना है कि जाधव मामले की पाकिस्तान के कानून के तहत निष्पक्ष सुनवाई हो और उसे न्याय मिले। उन्होंने आईसीजे के फैसले को न्याय की जीत बताया।

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका