ऋषभ पंत में नजर आ रही है धोनी की झलक, कुलदीप यादव का बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

नयी दिल्ली। ऋषभ पंत की कप्तानी ने निश्चित तौर पर कुलदीप यादव की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई है और इस स्पिनर को दिल्ली कैपिटल्स के अपने मौजूदा कप्तान में महान महेंद्र सिंह धोनी की झलक नजर आती है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में 27 साल के कुलदीप ने अब तक 13 विकेट चटकाए हैं जिसमें उनके पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चार विकेट भी शामिल हैं। कुलदीप ने ‘डीसी पोडकास्ट’ पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विकेट के पीछे ऋषभ, महेंद्र सिंह धोनी के चरित्र की कुछ झलक दिखा रहा है। वह अच्छी तरह मार्गदर्शन करता है और मैदान पर धैर्यवान रहता है।’’

इसे भी पढ़ें: रिद्धिमान साहा को धमकाने वाले पत्रकार पर लगेगा 2 साल का बैन, देश के किसी भी क्रिकेट स्टेडियम में नहीं हो पाएगी एंट्री

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अपने पहले अभ्यास सत्र के दौरान रिकी (पोंटिंग) से बात की तो उन्होंने मुझे कहा कि मैं काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और वह मुझे सभी 14 मैच में खिलाने के बारे में विचार कर रहे हैं। उनके साथ इस बातचीत ने मुझे काफी प्रेरित किया। ’’ आईपीएल के अब तक 52 मैच में 53 विकेट चटकाने वाले कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय सहायक कोच शेन वाटसन के साथ काम करने को भी दिया। उन्होंने कहा, ‘‘शेन वाटसन ने मेरी काफी मदद की। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैंने वाटसन के साथ तीन-चार सत्र काम किया। उन्होंने मेरे साथ मुख्य रूप से खेल के मानसिक पहलू पर काम किया।’’ दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे चरण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है।

प्रमुख खबरें

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।

Ram Mandir चंदा चोरी पर Priyank Kharge ने पूछा, PM Modi-CM Yogi की आवाज कहाँ है?