आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे कुलदीप यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

दुबई। कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 26 रन देकर दो विकेट लिये। भारत वह मैच चार रन से और श्रृंखला 1.2 से हार गया। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में दूसरे स्थान पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: टी20 श्रृंखला गंवाने से निराश, लेकिन काफी सकारात्मक चीजें रहीं: रोहित शर्मा

 

लेग स्पिनर कृणाल पंड्या 39 पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढकर 12वें, रोस टेलर सात पायदान चढकर 51वें और टिम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.