भाजपा के लिए दिल्ली में प्रचार कर सकते हैं कुमार विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश भाजपा ने विश्वास के सामने पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का प्रस्ताव रखा है। 

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को विश्वास के साथ बैठक की थी जिसमें विश्वास ने कहा था कि चीजों को परिदृश्य के हिसाब से रखने के लिए उन्हें एक और बैठक करनी होगी। 

इसे भी पढ़ें: धोनी के धुरंधरों और रोहित के रणबांकुरों के बीच दिलचस्प रहेगी जंग

सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा विश्वास को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट देने पर भी विचार कर सकती है क्योंकि वह एक अच्छे वक्ता हैं और अपनी वाकपटुता से भीड़ को बांधे रख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन