कुमार विश्वास का केजरीवाल को चुनौती, 'एक बार कह के दिखाओ कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लडूंगा'

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

देश के 5 राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास के खुलासे के बाद राजनीति गर्म है। आम आदमी पार्टी लगातार कुमार विश्वास पर पलटवार कर रही है। इन सब के बीच एक बार फिर से कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने साफ तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल दो चीजों में माहिर हैं। पहला है कि आत्मविश्वास के साथ सफेद झूठ बोलते हैं और दूसरा कैसे भी सूरत बना कर यह सिद्ध करने की कोशिश करते हैं कि पूरी दुनिया उनके पीछे पड़ी हुई है। विश्वास ने आगे कहा कि इस प्रक्रिया के तहत एक बार उन्होंने पूरे देश को मूर्ख बनाया। फिर हम साथियों को मूर्ख बनाया। फिर एक प्रदेश के लोगों पर डोरा डाला। उन्होंने कहा कि मुझसे अचानक एक इंटरव्यू में एक वाक्य निकल गया इससे उन्हें परेशानी क्यों है? कुमार विश्वास ने चुनौती देते हुए कहा कि वह आए और बात करें। कुमार विश्वास ने कहा, "मैंने आपको तो टेररिस्ट नहीं कहा। लेकिन आपको यह बताना होगा कि पिछले चुनाव में आपके घर पर टेररिस्ट एसोसिएशन से सिंपैथी रखने वाले लोग और बात कराने वाले लोग आते थे या नहीं आते थे। जब मैंने उस पर आपत्ति दर्ज कराई तो मुझे पंजाब की मीटिंग से ही बाहर कर दिया गया।" कुमार विश्वास ने साफ तौर पर कहा, "वह किसी प्लेटफार्म पर आकर बहस क्यों नहीं करते हैं?" नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के एक सुर में बोलने के केजरीवाल के बयान पर कुमार विश्वास ने कहा कि वह दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ चुनाव में भी वार जरूर कर रहे हैं लेकिन कम से कम देश को लेकर एक साथ तो हैं।

 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा