कुमारस्वामी का आरोप, सरकार गिराने का लगातार प्रयास कर रही है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

बेंगलुरू। कुछ समय तक शांति के बाद कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर गठबंधन सरकार को फिर से सताने लगा है। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को भाजपा पर उनकी पार्टी के एक विधायक को घूस देने की कोशिश का आरोप लगाया। रामनगर में एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार गिराने के लिए निरंतर प्रयास हो रहा है और कौन इसके पीछे है, वह उसे जानते हैं।

अपने दावे के समर्थन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह रामनगर से बिदादी जा रहे थे तो सोमवार रात ग्यारह बजे के करीब उनके एक विधायक ने उनसे बात की। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘विधायक ने कहा कि आधे घंटे पहले भाजपा के एक नेता ने उन्हें फोन किया। नेता ने कहा कि कल शाम तक सरकार गिरने वाली है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उस नेता ने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) के नौ विधायक पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं। नेता ने कहा कि यदि वह (विधायक) सहमत होते हैं तो उनके ठिकाने पर 10 करोड़ रुपये पहुंचा दिए जाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर PM मोदी की बैठक आज, ममता नहीं होंगी शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह लगातार जारी है। सरकार गिराने के लिए उन्होंने (भाजपा)धन तैयार रखा है।’’ कुमारस्वामी ने न तो उस विधायक का नाम, न ही भाजपा के उस नेता का नाम बताया जिसने उनसे संपर्क किया था। भाजपा प्रवक्ता जी मधुसूदन ने कहा कि मुख्यमंत्री बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह