कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया को दी चुनौती, बोले- स्थानीय दल बनाकर 10 सीटें जीतकर दिखाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को चुनौती दी कि वह जद (एस) और उसके नेतृत्व की आलोचना करने से पहले स्वयं एक स्थानीय दल का गठन करें और फिर अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं। भाजपा और जद (एस) के बीच साठगांठ का आरोप लगाने को लेकर कुमारस्वामी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सिद्धारमैया पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि जद (एस) की सीटें जीतने की क्षमता, पार्टी प्रमुख देवगौड़ा और मेरी आलोचना करने वाले सिद्धारमैया को मैं एक चुनौती देता हूं। राष्ट्रीय दल की छाया से बाहर आएं, एक स्थानीय दल का गठन करें और अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं... उसके बाद हमारे नेतृत्व के बारे में बोलें। 

इसे भी पढ़ें: BJP से दोस्ती रहती तो CM बना रहता, कांग्रेस से हाथ मिलाकर जनता का भरोसा खो दिया: कुमारस्वामी

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया को यह चुनौती दी। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार गठन के कुछ ही महीनों बाद सिद्धारमैया ने इसे गिराने के लिए योजना बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पाले में जाने वाले अधिकतर कांग्रेस विधायक सिद्धारमैया के विश्वासपात्र थे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की