प्रज्वल मामले से ध्यान भटकाने के लिए Kumaraswamy फोन टैपिंग को लेकर झूठ बोल रहे : Siddaramaiah

By Prabhasakshi News Desk | May 22, 2024

बेंगलुरु । जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों को खारिज करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अब तक के अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी ऐसा ‘गंदा काम’ नहीं किया है और आगे भी ऐसा नहीं करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर आरोप लगाया कि वह अपने भतीजे एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के मामलों से ध्यान भटकाने के लिए झूठे दावे कर रहे हैं। सिद्धरमैया ने कुमारस्वामी के आरोपों को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अपने राजनीतिक जीवन में चाहे पहले या अब मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने कभी भी फोन टैपिंग जैसा गंदा काम नहीं किया है। भविष्य में भी ऐसा नहीं करुंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल