कुमारस्वामी बोले, भूमि विधेयक को पारित कराने के लिए जेडीएस ने किया था सरकार का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

बेंगलुरु। विवादित कर्नाटक भूमि सुधार (संशोधन) अधिनियम 2020 के पारित होने को लेकर भाजपा के साथ गुपचुप सौदेबाजी के आरोपों का सामना कर रही जद (एस) के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस कानून के कुछ खतरनाक प्रावधानों को वापस लेने पर सहमति बनने के बाद सरकार का समर्थन किया था। कांग्रेस तथा कर्नाटक राज्य रैयत संघ ने कुमारस्वामी पर भाजपा के साथ सौदा करने का आरोप लगाया है। जद(एस) ने कर्नाटक विधान परिषद में मॉनसून सत्र में संशोधन का विरोध किया था जबकि शीतकालीन सत्र में इसका समर्थन किया। इस विधेयक को विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद विधान परिषद में पेश किया गया था। कुमारस्वामी ने कोलार में पत्रकारों से कहा, हमें जिन प्रावधानों पर आपत्ति थी, उनमें से कुछ को वापस लिये जाने के बादजद (एस) ने सरकार का समर्थन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि प्रारंभ में उन्होंने और उनके पिताएच डी देवेगौड़ा ने विधेयक का विरोध किया था, लेकिन कुछ प्रावधानों में बदलाव के बाद पार्टी ने इसका समर्थन किया। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक