कुमारस्वामी ने अमित शाह से कहा कि यह कर्नाटक है, यहां आपकी राजनीति नहीं चलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2023

जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी राजनीति की शैली कर्नाटक में नहीं चलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार क्षेत्रीय पार्टी के खिलाफ शाह की टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इसे ‘एक परिवार का एटीएम’ कहा था और दावा किया था कि इसके लिए मतदान करना कांग्रेस के लिए मतदान करने जैसा होगा। आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में कुमारस्वामी ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची मकर संक्रांति के बाद आने की उम्मीद है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने दावा किया था कि जद (एस) को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है और हमें ‘बी टीम’ कहा था। अब, भाजपा के अमित शाह जद (एस) को कांग्रेस की ‘बी टीम’ कह रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें वोट देना कांग्रेस को वोट देने जैसा होगा। यह जद (एस) के बारे में डर दिखाता है।’’ कुमारस्वामी ने भाजपा पर उन निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य पार्टियों के मजबूत जीतने योग्य उम्मीदवारों को लुभाने की योजना बनाने का आरोप लगाया जहां पार्टी कमजोर है। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव से पहले ‘ऑपरेशन लोटस’ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह कर्नाटक है, यहां आपकी राजनीति नहीं चलेगी... मैं किसी के दरवाजे पर नहीं गया था, कांग्रेस और भाजपा दोनों गठबंधन की मांग करते हुए मेरे दरवाजे पर आए थे।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला