कुमारस्वामी कहते हैं कि जो भूखे होते हैं, वे ही सैन्य बलों में जाते हैं: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

चिक्कोडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस के हर मुद्दे पर मतभेद हैं, लेकिन एक-दूसरे के वंशवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करने को लेकर वे एकजुट हैं और दोनों पार्टियां राष्ट्रवाद एवं उनके बारे में बुरी बातें कहती हैं।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेडीएस नेता एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की उस कथित टिप्पणी के लिए उन्हें आड़ हाथ लिया कि दो जून की रोटी का इंतजाम नहीं कर पाने वाले सैन्य बलों में जाते हैं। मोदी ने कहा, ‘‘....मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो भूखे होते हैं, वे ही सैन्य बलों में जाते हैं। इस परिवार (देवगौड़ा परिवार) को सार्वजनिक जीवन से बाहर कर दिया चाहिए।’’ उन्होंने रैली में कहा, ‘‘आपका वोट तय करेगा कि ‘भारत माता की जय’ बोलने वालों का सम्मान होगा या ‘टुकड़े-टुकड़े’ के नारे लगाने वालों का।’’

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav