साड़ी वाली दीदी आई...नहीं रुकने वाले कुणाल कामरा, शिंदे के बाद अब निर्मला सीतारमण, जारी किया नया वीडियो

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2025

लगातार अपने पैरोडी गाने से विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें आज दोबारा समन भी जारी किया जा चुका है। शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध के स्वर काफी तेज हैं। लेकिन तमाम बातों से बेपरवाह कुणाल कामरा लगातार राजनेताओं को अपने निशाने पर लेने से नहीं बाज आ रहे हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक नया पैरोडी गाना रिलीज़ किया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मज़ाक उड़ाया है। भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया गया। उन्होंने पुराने बॉलीवुड गाने हवा हवाई को मजाकिया अंदाज में गाया। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं: इन सड़कों को बर्बाद करने आई है सरकार, ब्रिज गिराने ये है आई, इसे कहते हैं तानाशाही, सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई।

इसे भी पढ़ें: जवाब देने के लिए कॉमेडियन की समय बढ़ाने की मांग खारिज, मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को जारी किया दूसरा समन

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस बीच, विवाद पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कुणाल कामराने कहा कि वह एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी टिप्पणियों के लिए माफ़ी नहीं मांगेंगे और उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की जहाँ उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज

MVA की रणनीति बैठक से 23 MLAs नदारद, Uddhav Thackeray का तीखा सवाल: क्या हम सच में साथ हैं?