राज कुंद्रा केस में कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- समाज के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अपराध के आरोपी हैं कुंद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

मुंबई।मुंबई की एक अदालत ने सिने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा औरउनके सहयोगी रेयान थोर्प की जमानत की अर्जी खारिज करते हुये कहा है कि दोनों कोजिस कथित अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है,वह समाज के स्वास्थ्य के लिए ‘‘हानिकारक’’ था, और ऐसे मामलों में समाज के हित की ‘‘अनदेखी’’ नहीं की जा सकती है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस बी भाजीपाले ने ऐप्स के माध्यम से अश्लील सामग्री के कथित निर्माण और उसकी स्ट्रीमिंग से संबंधित मामले में 28 जुलाई को कुंद्रा और थोर्प की जमानत अर्जी खारिज करते हुये यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न वियर में गजब ढाती हैं हुमा कुरैशी, यकीन ना हो तो देखें उनके यह लुक्स

हालांकि, मजिस्ट्रेट ने पाया कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) ने आवश्यकतानुसार गिरफ्तारी का कारण दर्ज किया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह अदालत 20 जुलाई (रिमांड के लिये सुनवाई के दौरान) को इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि यह गिरफ्तारी कानून के अनुसार हुयी है।’’ मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘‘आईओ ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के कारण दर्ज किये थे। ऐसी परिस्थितियों में यह नहीं कहा जा सकता है कि आरोपी जमानत के पात्र हैं।’’ अदालत ने कहा कि आईओ के जवाब के अनुसार, मामले का एक अन्य आरोपी और कुंद्रा का रिश्तेदार, प्रदीप बख्शी फरार है और साथ ही, पुलिस ने बड़ी मात्रा में डेटा एकत्र किया जिसका विश्लेषण अब भी जारी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे

E20 से पेट्रोल के हर लीटर पर ₹30 बचा रहे हैं आप! जानें ईरान युद्ध के दौरान कैसे गेमचेंजर बना इथेनॉल?

Amit Shah ने Ajit Doval को दिया Lokmanya Tilak Award, बोले- इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ सुरक्षित

Swami Ramdev का Youth को संदेश: हुनरबाज़ बनो, गालीबाज़ नहीं, ये हमारी संस्कृति नहीं