Kupwara Court ने मादक पदार्थ और UAPA मामलों के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी की खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एक अदालत ने मादक पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पहले मामले में कुपवाड़ा के प्रधान सत्र न्यायाधीश, मनजीत सिंह मनहास (जो विशेष एनआईए अदालत के प्रभारी भी हैं) ने कुपवाड़ा थाने में 2022 में दर्ज एक मामले में आरोपी मोहम्मद इकबाल गनी की जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में इसी अदालत ने 2023 में करनाह थाने में दर्ज मामले में आरोपी साजिद अहमद खान और माजिद अहमद खान की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं। दोनों आरोपियों को शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम की धारा तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 18, 23 और 39 के तहत गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan टीम में Ball Tampering के लिए बोतल के ढक्कन का होता था इस्तेमाल, Shoaib Akhtar का दावा

Fairfax ने IIFL Capital में बढ़ाई हिस्सेदारी, 44.08 प्रतिशत शेयर के साथ बनी नई प्रमोटर

PM Modi का निर्यात बढ़ाने पर जोर, चक्रवात पर Odisha में सतर्कता सहित प्रमुख खबरें

South Africa के कप्तान Temba Bavuma चोट के कारण Bangladesh के खिलाफ दूसरे Test से बाहर