Kupwara में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, सुरक्षाबलों ने पकड़ा Hybrid Terrorist

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

श्रीनगर, नौ सितंबर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक पूर्व आतंकवादी द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक प्रवक्ता ने बताया कि हंदवाड़ा पुलिस को एक पूर्व आतंकवादी के बारे में सूचना मिली कि वह प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल में हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके में ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ के रूप में सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी विस्तृत प्रक्रिया के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया जिसकी पहचान क्रुहमुरा हंदवाड़ा निवासी मंजूर अहमद भट के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि भट एक पूर्व आतंकवादी है और उसे पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि भट के खिलाफ हंदवाड़ा थाने में नया मामला दर्ज किया गया है और मॉड्यूल, उसके नेटवर्क तथा उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों का पूरी तरह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

हार्दिक पांड्या की India A टीम में वापसी, क्या पास कर पाएंगे Fitness Test?

Qazi Touqeer के लिए पहली बार Bigg Boss 20 के देखेंगे Arijit Singh

OYO की पेरेंट कंपनी Prism चालू वित्त वर्ष में लाएगी 6650 करोड़ का IPO

Drishyam The Conclusion का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज़: विजय सलगांवकर के सामने इस बार जयदीप अहलावत की नई चुनौती