ISRO चीफ S. Somnath को गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगी Kurukshetra University

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2023

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित करेगा। विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमनाथ ने निकट भविष्य में विश्वविद्यालय में एक समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने की सहमति दी है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमनाथ को पुरस्कार देने के फैसले की सराहना की।

कुलपति सोम नाथ सचदेवा ने कहा कि सोमनाथ ने एक वैज्ञानिक और फिर इसरो के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मानवता के लाभ के वास्ते अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के लिए अथक प्रयास किया है। सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हाल में संगठन के मुख्यालय में अपने भाषण में इसरो की सराहना की थी। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक 2015 में गोयल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन को 1998 में गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार की स्थापना अमेरिका स्थित एनआरआई और परोपकारी राम एस. गोयल द्वारा की गई थी।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील