By एकता | Nov 13, 2023
अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही अदाकारा करीना कपूर खान के साथ कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड का प्रोमो आज रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में, ननद और भाभी मिलकर करण जौहर को रोस्ट करती नजर आ रही हैं। इन सब के अलावा दोनों अभिनेत्रियां आने वाले एपिसोड में अपने रिश्ते, पारिवारिक गतिशीलता और काम के बारे में बात करती नजर आने वाली हैं।
पिछले एपिसोड में, अनन्या पांडे और सारा अली खान शामिल हुई थी। इस एपिसोड में करण ने खुलासा किया था कि उन्होंने और करीना ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। बता दें, करीना ने 'कल हो ना हो' में काम करने के लिए 'बहुत अधिक पैसे मांगे' थे। इसकी वजह से उनके और करण के बीच काफी बुरी लड़ाई हो गयी थी। इस झगडे की वजह से दोनों ने एक-दूसरे से कई सालों तक बात नहीं की थी। हालाँकि, करण के पिता के निधन के बाद करीना ने उनसे संपर्क किया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई।