Patriot मिसाइलों की कमी से Ukraine की वायु रक्षा प्रणाली पर बढ़ा दबाव, हवाई हमलों में 14 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

रूस ने रातभर यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में कई मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कई घंटे चले इस हवाई हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। रूस की सेना ने हाल के महीनों में कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis के बीच India की नई रणनीति, Venezuela बना चौथा सबसे बड़ा Crude Oil आपूर्तिकर्ता

हालांकि, ईरान युद्ध और रूस के खिलाफ यूक्रेन की चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध के कारण इन मिसाइलों के अंतरराष्ट्रीय भंडार में काफी कमी आई है। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रातभर जारी रहे रूस के हमले में क्रूज मिसाइलों के साथ तेज गति से उड़ने वाले ड्रोन भी शामिल थे, जिससे वायु रक्षा प्रणाली पर दबाव और बढ़ गया। वायुसेना के अनुसार, कीव हमले का मुख्य निशाना था, लेकिन देशभर में 28 स्थानों पर हमले हुए।

जेलेंस्की ने बताया कि करीब 40 लोग घायल हुए। हवाई हमले की चेतावनी सुबह होने के बाद तक जारी रही। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि वायु रक्षा बलों ने रातभर देश के कई क्षेत्रों, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया तथा काला सागर और आजोव सागर के ऊपर यूक्रेन के 726 ड्रोन मार गिराए।

इसे भी पढ़ें: भारत का Double Dhamaal, इधर वेनेजुएला के तेल के कुओं पर कब्जा, उधर रूस में मिला आयल जैकपॉट

यह युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कीव के दारनित्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में 12 स्थानों को निशाना बनाया गया। इसमें आवासीय इमारतों, एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान को नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: UK ने रूस की चेतावनी दरकिनार कर Ukraine को 100 प्रतिशत मदद का भरोसा दिया

आपातकालीन दलों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अग्निशमन कर्मियों द्वारा बचाई गई अपनी बिल्ली ‘शनेल’ को गोद में लिए 60 वर्षीय लारिसा बोंदारुक जमीन पर बैठी थीं। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके पड़ोसी के पोते की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।

लारिसा का भी मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul की Poster Girl पर बवाल: Bangladesh मॉडल से Anarchy फैलाने की कोशिश, BJP का सनसनीखेज आरोप

Islam अपनाने वालों को BC Quota नहीं, Supreme Court ने मद्रास High Court का फैसला सही ठहराया

जंग सिर्फ हथियारों से नहीं, हौसलों से....F-15, एपीजी 63 जैसे लेटेस्ट US वेपन से लैस सऊदी, फिर भी हूती से क्यों हार रहे?

Sunil Gavaskar बोले, T20 में बड़े लक्ष्य का पीछा करने का तरीका सुधारे Team India